पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर।आम्र्स लाइसेंस रिन्यू करने की एक फाइल पर क्लर्क ने एडीसी के साइन कर डाले, वह भी अपने साथी के कहने पर। फाइल सुविधा सेंटर पहुंची, तो भेद खुल गया। डीसी श्रुति सिंह के आदेश पर पुलिस ने आम्र्स डिपार्टमेंट के क्लर्क ग्रीन पार्क में रहने वाले गुरपाल सिंह और करतारपुर के गांव मल्लियां के रहने वाले बलवंत सिंह गिरफ्तार कर लिया।
नई बारादरी के एसएचओ विजय कुंवर पाल ने बताया कि आदमपुर के रहने वाले रविंदर सिंह ने सुविधा सेंटर में आम्र्स लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था। लाइसेंस 10 महीने 25 दिन पहले खत्म हो चुका था। डिपार्टमेंट से फाइल ओके होकर सुविधा सेंटर में पहुंची।
उस पर एडीसी परनीत भारद्वाज के साइन थे। क्लर्क को शक हुआ। डीसी को सूचना दी गई। पता चला कि साइन फर्जी हैं। बलवंत सिंह ने बताया कि उसके पास सुबह खुद को रिटायर्ड डीएसपी बताने वाला एक शख्स आया था। उसने रविंदर का काम जल्द करने को कहा। लगा यह आदमी फायदा दे सकता है, इसलिए साथी से बात कर साइन कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.