पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बस स्टैंड के सामने ग्रीन पार्क में ७८ साल की रक्षा नैय्यर की हत्या करने वाला नौकर सुरेश कुमार गांव में घर बनवा रहा था। आधा तैयार हो चुका था पैसे खत्म हो गए। पेंटर था और आमदन कम थी। उसने शार्टकट रास्ता अपनाया और दिलीप के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची।
पुलिस रिमांड में सुरेश ने कहा कि वह जानता था कि रक्षा नैय्यर अकेली रहती है और बेटा न्यूयॉर्क से पैसे भेजता है। कभी लालच नहीं आया, लेकिन घर बनवाने के कारण उसने ये गलत कदम उठाया। हत्या से उसकी पत्नी सीमा अनजान थी। जब चोरी व हत्या हुई, वह सो रही थी। वह झुग्गी में रहता था, पत्नी सामने कमरे में सोती थी।
सुरेश ने बताया कि हत्या के बाद वह चुपचाप आकर कमरे में लेट गया। सोचा कि परिवार को लेकर गांव भाग जाता हूं, मगर ये साबित हो जाता कि उसी ने हत्या की। रात जागकर काटी। सुबह पुलिस ने राउंडअप कर लिया और उसने सब सच बताया। वह तीन दिन तक रिमांड पर है। गौर हो कि ग्रीन पार्क स्थित कोठी में अकेली रहती रक्षा नैय्यर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उन्हीं के नौकर सुरेश व पूर्व नौकर दिलीप को गिरफ्तार किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.