पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. दिलबाग नगर में 12 साल की बच्ची पर अश्लील कमेंट करने वाले रेहड़ी वाले को परिवार के सदस्यों और लोगों ने पकड़ लिया। उसकी सरेबाजार पिटाई की गई। फिर पीसीआर के हवाले कर दिया गया। युवक न्यूट्री कुल्चे की रेहड़ी लगाता है।
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची घर से निकलती तो रेहड़ी वाला उसे कमेंट करता। कुछ दिन से रेहड़ी चालक ने हद कर दी थी और अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने उसे समझाया, लेकिन वह उलटा धमकाने लगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.