जालंधर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी पिंड से शनिवार को प्रधानमंत्री की सफाई मुहिम स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोहणा स्कूल मुहिम का आगाज जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरिंदरपाल सिंह ने किया। प्रिंसिपल हरमेश लाल खेड़ा ने अध्यक्षता की। दसवीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले राहुल मेहरा को गोल्ड मेडल व सिरोपा देकर सम्मानित किया। यहीं दानी सज्जन शीतल सिंह ने स्कूल में स्पोर्ट्स हाल में पेंट व मैट के लिए 25 हजार रुपए डोनेट किए।
छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दियां भी बांटी गई। यहां जिला गाइडेंस काउंसलर सुरजीत लाल, सरपंच गुरमीत राम, वाइस चेयरमैन बलकार सिंह, प्रधान महंगा राम, प्रिंसिपल कुलवंत सिंह, प्रिंसिपल गुरबख्श लाल, सुरिंदर पाल, केवल सिंह, सतवंत कौर, सतनाम सिंह, नरिंदर कुमार, रमन कुमार थे।
पतारा स्कूल में भी चली सफाई मुहिम
सरकारी हाई स्कूल पतारा में सोहणा स्कूल मुहिम मुख्य अध्यापक और राष्ट्रीय वातावरण जागरुकता मुहिम के कोआर्डिनेटर संजीवन सिंह डढवाल की अध्यक्षता में चली। विद्यार्थियों ने सुबह की सभा में क्लासरूम, पखाने, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, मिड डे मील रसोई की सफाई की। पार्क व क्यारियों की सफाई की। संजीवन सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आसपास वातावरण स्वच्छ रहने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
(फोटो- सरकारी स्कूल धनी पिंड में सफाई करते स्टूडेंट और टीचर्स।)