पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Study Visa Canada Were Deceived To Send Seven Million Arrested

स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के लिए ठगे थे सात लाख, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. कनाडा भेजने का झांसा देकर सात लाख ऐंठने के आरोपी किरनदीप सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। बस्ती दानिश मंदा के किरनदीप सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना दो के कार्यवाहक एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि गाजीगुल्ला के सुखविंदर सिंह ने शिकायत दी कि बेटे गुरविंदर सिंह को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के लिए करीब आठ माह पहले उसकी मुलाकात किरनदीप से हुई थी। आरोपी ने शिकायतकर्ता से सात लाख रुपए यह कहकर लिए कि वह उसने बेटे को कनाडा भेज देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।