जालंधर. पंजाब के जालंधर में जन्मी सुगंधा मिश्रा आज किसी परिचय की मुहताज नहीं हैं। सुगंधा टेलीविजन दुनिया की एक मल्टीटैलेंटेड स्टार हैं। 'सा रे गा मा पा' सिंगिग सुपरस्टार की फाइनलिस्ट सुगंधा को कॉमेडी और मिमिक्री में भी महारत हासिल है। देश के टॉप कॉमेडियन का जब भी नाम आता है उसमें सुगंधा के नाम का भी जिक्र होता है। सुगंधा को लता मंगेशकर की मिमिक्री से भी काफी पहचान मिली और वह बिल्कुल उनके आवाज को कॉपी कर लेती हैं।
सुगंधा एक संगीतकार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा पंडित शंकर लाल मिश्रा एक प्रशिद्ध क्लासिकल सिंगर हैं। वह उस्ताद
आमिर खान साहब के शिष्य थे। सुगंधा अपने परिवार की चौथी पिढ़ी हैं जो सिंगिग के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
लगातार 7 साल तक नेशनल लेवल यूथ फेस्टिवल में म्यूजिक और मिमिक्री में अवॉर्ड जितने वाली सुगंधा बताती हैं कि स्टेज पर लाइव शो करना काफी कठीन काम होता है। कभी-कभी आपको लोगो के कमेंट भी सुनने पड़ते हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए वह कहती हैं कि 'एक बार मैं एक लाइव शो कर रही थी, मेरे स्टेज पर जाते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आइटम-आइटम कहकर चिल्लाने लगे। ऐसी स्थिति में बोल्ड और स्मार्ट बनना पड़ता है। तब मैंने अचानक गाना शुरू किया और स्थिति संभाली।'
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक पढ़ें सुगंधा मिश्रा के बारे में कुछ और...