पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टिवा पर कोर्ट से हवेली तक सुक्खा का किया था पीछा

सुक्खा मर्डर केस: एक्टिवा पर कोर्ट से हवेली तक सुक्खा का किया था पीछा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। गैंगस्टर सुक्खा मर्डर केस में रेकी करने वाले फरार प्रेमा के साथी कर्मजीत सिंह साबा को फगवाड़ा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है। वहीं पवित्तर सिंह को देहात पुलिस सुबह कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने पीछा करने में प्रयुक्त एक्टिवा और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है।
इससे पहले पूछताछ में हरबंस इन्क्लेव के रहने वाले पवित्तर सिंह और कर्मजीत ने माना है कि प्रेमा को सुक्खा धमकी देता था। दोनों दीपांश और सिमरन मर्डर केस में गवाह थे। प्रेमा ने उन्हें कहा था कि अगर सुक्खा जिंदा रहा तो वह नुकसान कर सकता है। इसलिए वह प्रेमा के कहने पर रेकी करने लगे। पहले 15 जनवरी को मर्डर कोर्ट में करना था, लेकिन मौका नहीं मिला। 21 जनवरी को मर्डर करने के लिए स्थान फगवाड़ा चुना गया। दोनों 17 और 19 जनवरी को प्रेमा के साथ फगवाड़ा तक गए। यहां पर सुक्खा को फगवाड़ा में मारने की साजिश बनाई। 21 जनवरी को पवित्तर सिंह उर्फ फोगा एक्टिवा से सुक्खा की पुलिस जीप के पीछे लगे और करमजीत को फोन कर दिया। हवेली के पास पहले से ही स्कॉर्पियो गाड़ी में फोगा खड़ा था।
हवेली से फोगा पीछे लग गया और प्रेमा को फोन कर दिया। यहां पर पहले से घात लगा कर बैठे गौंडर, प्रेमा और उसके साथी मर्डर कर फरार हो गए। वहीं, गढ़शंकर पुिलस ने सूरज लाहौरिया और उसके साथी बलदेव को कोर्ट में पेश कर सोमवार तक रिमांड पर लिया है।