पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sun Mahindru Accused Of Bribery Has Become Clear In The Minute Beach

रवि महेंद्रू ने रिश्वत का आरोप लगाया तो 30 मिनट में साफ हो गई चौपाटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. पार्षद रवि महेंद्रू ने निगम हाउस की मीटिंग में तहबाजारी विभाग पर चौपाटी से २ लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप के बाद सोमवार को आदर्श नगर चौपाटी से कब्जे हटाए गए। एक दुकानदार तो सड़क पर लेट गया, उसके साथियों ने उसे कहा कि 'एक घंटे च छुड़वा लियावांगे, ड्रामा न करो'।

रेहड़ी मालिक गुरपाल सिंह आहूजा ने कहा कि निगम अधिकारी इतने सालों से 600 रुपए लेते थे तो कुछ नहीं कहा। रेहड़ी वाले निगम पुलिस के साथ भी उलझ गए। कुछ रेहड़ी चालकों ने सामान पार्क के अंदर फेंक दिया। उसे बाद में निगम की टीम ने उठवा लिया।