नूरमहल/जालंधर. रविवार को होने वाला मासिक भंडारा बीस सालों से महीने के हर दूसरे रविवार को होता आ रहा है। भविष्य में भी होता रहेगा। पिछले मासिक भंडारों की तरह इस बार भी करीब 70 हजार संगत आएगी। सुबह 10 बजे से एक बजे तक प्रोग्राम होगा। संगत सत्संग और प्रवचन सुनकर लंगर के बाद वापस चली जाएगी। यह बात वक्ता स्वामी विशालानंद ने कही।
वे दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से रविवार को करवाए जा रहे विशाल समागम के बारे में शनिवार को ता रहे थे। स्वामी विशालानंद ने कहा, समय-समय पर महापुरुष समाधी में जाते रहे हैं। इसलिए महाराज के समाधी में जाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आशुतोष महाराज कई बार सेवकों से कहते थे कि एक समय मैं अचानक चला जाऊंगा। और फिर वापस भी आऊंगा।
उन्होंने कहा, आज मीडिया में खबर आई है कि संस्थान ने हाईकोर्ट से अपनी पिटीशन वापस ले ली है। पिटीशन वापस नहीं ली गई। जब पिटीशन हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी तो संस्थान ने डबल बैंच के पास जाने के लिए 30 दिनों के समय की मांग की गई थी। अब जब संस्थान डबल बैंच के पास अपील कर चुका है तो वह पिटीशन खुद ही खत्म हो गई है। डबल बैंच के पास पिटीशन की सुनवाई 15 दिसंबर को है।