पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोढल इलाके में स्नेचिंग करने वाले पांच पकड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. सोढल रोड, प्रीत नगर और इसके साथ लगते इलाकों में लूटपाट करने वाले पांच युवकों को थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद भी नशा करते थे और नशीले पाउडर की सप्लाई भी।

इनके पास से नौ मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, एक किलो नशीला पाउडर, दो घडिय़ां और पांच सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान उपकार नगर के मनीश दीवान, गुज्जापीर के रोशन सिंह, कोट किशन चंद के शशि पांडे, शाह सिकंदर रोड के राहुल और बलदेव नगर के संजय के रूप में हुई है। इनमें मनीश गिरोह का सरगना है।
प्रेस कांफ्रेंस में एसएचओ केवल कृष्ण ने बताया कि मनीश को उपकार नगर के पास से पकड़ा गया। उससे लूट का सामान बरामद हुआ। फिर उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपी पकड़े गए। आरोपी मोबाइल छीनने के बाद सिम कार्ड फेंक देते थे।