पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The House Is Being Thrown Gymkhana Members' Spicy Note

जिमखाना मेंबरों के घर फेंकी जा रही है 'मसालेदार चिट्ठी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. जिमखाना क्लब के एक चुने हुए पदाधिकारी की चरित्र पर उंगली उठाने वाला एक पत्र इन दिनों मेंबर्स में बांटा जा रहा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि 'वह सात जुलाई को एक महिला के साथ मॉडल टाउन में दिखे। महिला को अपने साथ ले जाना चाहते थे। जबकि महिला ने दो अन्य लोगों से भी पांच हजार रुपए ले रखा था। 'वह जिद पर उतर आए तो बाकी दोनों ने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद महिला की कार पर डेंट भी डाल दिए।

पत्र में महिला का नाम भी बताया गया है। चर्चा है कि महिला से इनके पुराने संबंध हैं। हालांकि दोनों के पकड़े जाने और चिट्ठी बांटने की घटना को अफवाह भी बताया जाने लगा है।