पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Misery Of The House Crook, Awarded To The Steel Rings Jewelry

घर के दुख दूर करने के लिए जेवर लेकर ठग ने थमा दिए स्टील के कड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. 120 फुटी रोड पर मंगलवार दोपहर महिला और उसका साथी सत्संग सुन कर लौट रही महिला से सोने की बालियां ठगकर ले गया। बस्ती दानिशमंदा के रवि दास नगर निवासी 45 वर्षीय रानी ने बताया कि वह बुआ सास के ग्रोवर कालोनी स्थित घर से दोपहर को सत्संग सुन कर लौट रही थी। 120 फुटी रोड पर एक युवक मिला। उसने ग्रोवर कालोनी का रास्ता पूछा तो मैने बता दिया। पल भर में एक महिला उसके पास आ गई।

बोली युवक बहुत ही करमां वाला है, जिसे मिलता है उसके दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। तुम्हारे सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। इतने में युवक डिवाइडर पार कर रानी के पास आ गया। इतने में एक इंडिका कार आ गई। महिला और युवक ने रानी को कार में बैठाया और बोले कि वह ऐसे उपाय करके देंगे कि घर जाकर जल छिड़क देना तो सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। उनके घर कोई कमी नहीं रहेगी। रानी उनकी बातों में आ गई। उसने कान में पहनी सोने की बालियां, आर्टिफिशयल टॉपस और चूड़ी उतार कर उन्हें दी।

एक अखबार में लपेट कर दोनों ने मंत्र पढ़े। रानी को कार से उतार कर बोले की इस चीज पर घर जाकर जल छिड़क देना। कार चली गई। रानी ने कुछ देर बाद अखबार खोली तो उसमें दो स्टील के कड़े थे। उसने रोना शुरू कर दिया। थाना बस्ती बावा खेल के एसआई त्रिलोचन सिंह ने रानी के बयान दर्ज किए। रानी ने बताया कि बालियां सोने की थी और अन्य सामान आर्टिफिशयल था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।