पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहाली में जुटे दो हजार टीचर्ज, 700 को किया पुलिस ने गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। पिछले रविवार को खरड़ में पंजाब से आए कंप्यूटर टीचरों ने 35 बसों में आकर 9 घंटे तक जाम लगाया और पुलिस अफसर मूकदर्शक बने रहे। यही गलती पुलिस ने शुक्रवार को भी की। सुबह से ही पंजाब भर से आए सैकडों कंप्यूटर टीचर्ज धीरे-धीरे फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आसपास के एरिया में इकट्ठा होने लगे। अफसर इनको देखते रहे मगर कोई प्लानिंग न होने के चलते इन्हें रोकने में नाकाम रहे। आखिरकार बाद दोपहर करीब 2 हजार टीचर्ज का धरने पर बैठ गए।
इनमें महिलाएं ज्यादा थीं। पुलिस ने टीचर्ज को चारों तरफ से घेर लिया। देर शाम टीचर्ज ने जैसे ही ऐलान किया कि वे सीएम हाऊस की ओर कूच करेगें तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आखिरकार एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह ने दो बार माइक से चेतवानी दी कि टीचर्ज या तो घर चले जाएं या गिरफ्तारी दें। करीब 700 टीचर्ज ने गिरफ्तारी दी जिसमें 300 महिलाएं थीं।
पुलिस में दिखी प्लानिंग की कमी
एसडीएम ने घोषणा तो कर दी कि गिरफ्तारियां होगीं पर टीचर्ज को कहां लेकर जाना था और कैसे यह समझ नहीं आ रहा था। फिर पुलिस ने मोहाली की संबंधित एसएसओज की डयूटी लगाई कि अपने अपने एरिया से बसें मंगवाएं। इसके बाद करीब दो घंटे में 14 स्कूली, प्राइवेट कॉलेजिज व बीच में पंजाब पुलिस की बसें अा गईं। पटियाला व रोपड से भी फोर्स मंगवाई गई। अफरा-तफरी में गिरफ्तारी शुरू हो गई।
महिलाआें वाली दो बसें चला भी दी गईं पर उन्हें वापस बुलाना पड़ा। एक घंटे बाद आलाअधिकारियों के निर्देशों पर पहले बसों की गिनती, फिर उनके नंबर और फिर एक एक बस में पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जिसके बाद संबंधित एसएचओ अपनी बस को अपने थाने में ले गए।
महिला टीचर्ज को पाकिस्तान भेज दो : डीएसपी
गिरफ्तारी के बाद जब टीचर्ज की बसों की काउटिंग की जा रही थी। तो सबसे आगे दो बसें महिला टीचर्स की थीं। डीएसपी नवदीप विर्क ने टीचर्ज से कहा, अब आपको पाकिस्तान ही भेजेंगे। अब तक पंजाब के साथ पाकिस्तान भेड़ें व भैंसें एक्सचेंज करता आया है। पहली बार उसे कंप्यूटर टीचर्ज भी मिलेंगे। थाना प्रभारी टीचर्ज को थाने लाए।
सबसे पहले उनको ग्राउंड में बिठाकर एक एक कर गिनती की गई और उसके बाद केस डालने की तैयारी की गई। यह भी बता दें कि टीचर्ज के प्रदर्शन को देखते हुए पहले जिला स्तर पर टीचर्स नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। इसी के तहत शनिवार को गुरविदंर सिंह तरनतारन, बलजिदंर सिंह फतेहपुर व अन्य कुछ 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर खरड़ पुलिस थाने ले गई थी।
रेगुलर करने की मांग पर अड़े टीचर्स

यूनियन नेता गुरविदंर सिंह ने बताया कि मोहाली पुलिस ने शुक्रवार रात उनका टेंट तोड़ दिया फिर 70 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रात को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों विशेषकर अमृतसर में पुलिस ने शराबी हालत में घर घर जाकर व दिन में छुट्टी के बाद टीचर्ज को उठाकर गिरफ्तारियां डालीं।
दो नेता शनिवार उठाए

ये वही कंप्यूटर टीचर थे जिन्होंने पिछले रविवार भी खरड़ चौराहे पर बैठकर 9 घंटे तक जाम लगाए रखा था। इससे चंडीगढ़ से पंजाब व हिमाचल का हिस्सा कट गया था। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। जाम लगाने वाले कंप्यूटर अध्यापक सांझा फ्रंट के नेता परविंदर सिंह सीविया को शुक्रवार शाम फेज-8 मरणव्रत से उठाकर नाभा जेल भेज दिया था। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुिलस के पास अभी तक भी कोई ठोस इंतजाम नहीं है।
कंप्यूटर टीचर्स सांझा फ्रंट पंजाब के सदस्यों की ओर सेशनिवार को अपनी मांगों को लेकर और साथियों पर किए गए झुठे मामले दर्ज करने के विरोध में सरकार खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पहले अध्यापकों को रोकने की कोशिश की, बाद में उन्हें धरना स्थल पर जाने दिया।
फोटो लखवंत सिंह