पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक कालोनी और कबीर विहार में चार चोरियां, एक घर हवलदार का तो दूसरा टीचर का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। पुलिस चौकसी पर सवाल उठाते चोर बस्ती बावा खेल की बैंक कालोनी और कबीर विहार में चार घरों में हाथ साफ कर गए। लुधियाना पुलिस में तैनात हवलदार राजेश कुमार ने बताया कि वह फैमिली के साथ शादी में चब्बा गया था। पड़ोसी ने फोन पर चोरी की सूचना दी। वह देर रात घर पहुंचे तो सोने के जेवर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नहीं मिला। करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। चोरों ने जाते वक्त पड़ोसन नीलम के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।

रंधावा मसंदा स्कूल में टीचर रमिंदर सिंह ने बताया कि उनका एक घर संगरा मोहल्ला में है। चोर गर्म कपड़े, वॉशिंग मशीन, एलसीडी और अन्य सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने कबीर नगर में गुरप्रीत कौर के घर में दस्तक दी। वह खिड़की से घर में घुसे लेकिन कुछ चुरा नहीं पाए। राहुल ने बताया कि उसकी चचेरी बहन गुरप्रीत कौर बठिंडा में रहती है।
घर ज्यादातर बंद ही रहता है। इसके बाद चोर 68 साल की ज्ञान कौर के घर घुसे। ज्ञान कौर का कहना है कि 10 फरवरी की रात ही वह शादी में गई थी। चोर घर से बच्चों के चांदी के तीन जोड़ी कंगन, बालियां और कीमती सामान ले गए। थाना बस्ती बावा पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
(फोटो- घटना की जानकारी देते बैंक कालोनी के रमिंंदर सिंह।)