पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Wife Of Financier Swallowed Poison In Tagore Nagar

टैगोर नगर में फाइनांसर की पत्नी ने जहर निगला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. टैगोर नगर में ससुराल परिवार से तंग आकर फाइनांसर की पत्नी ने जहर निगलकर जान दे दी। आरोप है कि फाइनांसर अपनी मां और टीचर बहन के साथ मिलकर पत्नी रजनी पर जुल्म करता था। इससे हताश होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर सास देवकी और ननद गोल्डी को हिरासत में लिया है। पति गौरव उर्फ गोरू फरार है। पुलिस ने 23 वर्षीय रजनी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। थाना दो के एसएचओ मनमोहन सिंह का कहना है कि गोरू की तलाश की जा रही है।

रजनी को ससुराल वाले इलाज के लिए वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल में ले गए थे, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। मंजीत नगर के रहने वाले नगर निगम में कर्मचारी बलविंदर कुमार उर्फ बब्बू ने बताया कि बेटी के बारे पता चलने पर अस्पताल पहुंचे। वहां से ससुराली बिना बताए ही लाश लेकर घर चले गए। इसके बाद टैगोर नगर में हंगामा भी हुआ। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू फोर्स के साथ पहुंच गए। गौरव का बड़ा भाई अमन व भाभी सोनिया और बहनें सरकारी टीचर हैं।

खाने को भी नहीं देते थे : पिता

पिता का कहना है कि गौरव ने अपना फाइनांस का धंधा बंद कर दिया था। उसे दोबारा सेटल होने के लिए दो लाख रुपए दिए थे। उसे वो भी उजाड़ दिए। उसका चक्कर एक औरत से चल रहा है। बेटी को खाने को भी नहीं देते थे। वो राशन देकर जाते थे। दो दिन पहले तो बेटी को खाना नहीं दिया तो वह खाना देकर गए थे। एक सप्ताह पहले पति ने सास व ननद से साथ मिलकर रजनी से मारपीट की थी। उसके हाथ में जलने का घाव भी था। बेटी मायके आती तो मां नीनू को अपना दर्द बताती थी। वह पति को काम के लिए कहती तो वह मारपीट करता था। कभी कभार नामदेव चौक के पास स्थित टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने के लिए जाता था।