पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. धुंध को देखते रेलवे ने मंडल की एक दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को 10 फरवरी तक रद्द कर दिया है। जालंधर से चलने वाली कुछ ट्रेनों का रूट घटाया गया है और कुछ रद्द कर दी गई हैं। पहले 21 दिसंबर 2013 से लेकर 15 जनवरी तक रद्द किया गया। मौसम ठीक न होने पर 25 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। अब उत्तर रेलवे ने फैसला किया है कि 10 फरवरी तक टे्रनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया गया। अमृतसर से चलकर होशियारपुर जाने वाली डीएमयू अब अमृतसर तक न जाकर जालंधर से वापस हो जाएगी। अमृतसर से अंबाला तक जाने वाली पैसेंजर अमृतसर न जाकर जालंधर से वापस होगी। वहीं अंबाला से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर अब जालंधर तक ही आएगी। यही से उसे अंबाला के लिए वापस किया जाएगा।
शहर से रद्द हुई ट्रेनें: जालंधर-होशियारपुर पैसेंजर-रात 9.20 बजे, जालंधर-अमृतसर पैसेंजर -सुबह 9.20 बजे, होशियारपुर-जालंधर पैसेंजर-शाम 3.55 बजे खाली पड़ा ड्राइवर कैबिन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.