पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Train, Lemonade Found In Mosquito, Punjab, Jalandhar News

शताब्दी में सर्व किए गए नींबू पानी में मिला मच्छर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर । नई दिल्ली से चलकर अमृतसर को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस(12013) में एक यात्री को दिए गए नींबू पानी में मच्छर निकला। यात्री ने पहले रेलवे के शिकायत नंबर पर शिकायत की। इसके बाद सिटी स्टेशन पर पहुंचकर डिप्टी एसएस ऑफिस में कंप्लेंट रजिस्टर पर शिकायत दर्ज कराई।

इंड्रस्ट्रियल एरिया के इंजीनियर रेशम सिंह अपने परिवार के साथ सी-4 कोच में नई दिल्ली से जालंधर आ रहे थे। ट्रेन जैसे ही दिल्ली से निकली तो पानी की बोतल के साथ पैक्ड नींबू पानी दिया गया। रेशम ने जैसे ही नींबू पानी के पैकेट को खोला, उसमें एक बड़ा मच्छर दिखा।

परिवार के बाकी लोगों को नींबू पानी पीने से मना कर दिया। रेशम सिंह बोले- पैंट्री कार के कर्मचारियों ने कई बार शिकायत पुस्तिका मांगी पर नहीं दी गई। इसलिए शिकायत नंबर पर सारी बात बताई। इतना ही नहीं शिकायत रजिस्टर मांगे जाने के कारण उन्हें दूसरी चीजें सर्व ही नहीं की गई।