पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई सुरिंदर सिंह मक्कड़ की 26 साल पहले कत्ल करने के आरोप में सब जेल पठानकोट में बंद खालिस्तान कमांडो फोर्स के पूर्व आतंकी सतिंदर सिंह उर्फ मिंटू को पुलिस सोनू मर्डर केस में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आठ साल के सोनू की करीब पौने तीन साल पहले कूल रोड पर कत्ल कर उसकी तीन साल की बहन निशा को घायल कर दिया गया था।
अदालत में पुलिस ने पांच दिन का रिमांड यह कह कर मांगा कि उन के पास एक ऐसा गवाह सामने आया है। जिसने बताया है कि घटना वाले दिन 31 मार्च 2011 को मिंटू कूल रोड पर देखा गया था। इसलिए पुलिस को शक है कि मिंटू ने ही तो कही सोनू की हत्या और उसकी बहन की जानलेवा की कोशिश तो नहीं की है। अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर मिंटू को पुलिस के हवाले कर दिया। सुरिंदर मर्डर केस में मिंटू की शुक्रवार को पेशी है। थाना छह के एसएचओ राजिंदर शर्मा का कहना है कि कत्ल को लेकर मिंटू से गहराई से पूछताछ की जाएगी। गौर हो कि गुरु गोबिंद सिंह नगर में रहने वाले मक्कड़ के भाई सुरिंदर सिंह की 22 जनवरी 1987 में गोली मार कर कत्ल कर दिया गया था। केस के तीन आरोपी हरदीप सिंह विक्की,हरविंदर सिंह और पलविंदर सिंह पहले ही मर चुके है।
भेदी के एंगल पर भटक गई थी पुलिस
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच का रहने वाले अरुण कुमार पत्नी सुनीता, आठ साल के बेटे सोनू और तीन साल बेटी निशा के साथ कूल रोड स्थित डाक्टर सतवंत सिंह के प्लाट में रहता था। 31 मार्च 2011 को पति-पत्नी काम पर चले गए थे और बच्चे घर में अकेले थे। दोपहर को उनके पड़ोस में रहता राजिंदर आया तो उसने दोनों बच्चे खून से सनी हालत में देखे थे। घर से कोई चीज चोरी नहीं हुई थी। पुलिस ने माना था कि इस हत्या में भेदी का हाथ है,लेकिन मामला पुलिस आज तक ट्रेस नहीं कर पाई। निशा की जान बच गई थी और माता पिता उसे लेकर चले गए थे।
बटाला पुलिस की पूछताछ में सामने नहीं आया यह कत्ल
बटाला पुलिस ने 17 दिसंबर को करीब चार साल से फरार चले आ रहे पूर्व आतंकी मिंटू को हेरोइन तस्करी में पकड़ा था। उसके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई थी। मिंटू से उच्च स्तरीय जांच टीम ने पूछा की तो पता चला था कि वह सुरिंदर मर्डर और यूपी के विधायक के मामले में फरार चला है। मिंटू ने हेरोइन के पूरे नेटवर्क का राज पुलिस के सामने उगल दिया था। मिंटू ने बटाला पुलिस की पूछताछ में सोनू मर्डर केस का जिक्र तक नहीं किया था। अब सवाल यह है कि बटाला पुलिस ने मिंटू से ठीक से पूछताछ क्यों नहीं की है, अगर की है तो नया मामला कैसे उजागर हो गया। मिंटू कह चुका था कि 2009 में भगोड़ा होने के बाद वह कभी जालंधर आया ही नहीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.