पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. नकोदर चौक में सोमवार दोपहर मां-बेटी के विवाद में खूब हंगामा हो गया। इसे लेकर आधा घंटा तक हंगामा हुआ। थाना 4 की महिला पुलिस ने मां-बेटी व एक व्यक्ति को थाने ले गई। जहां देर शाम राजीनामा हो गया।
महिला का कहना था कि उसके पहले पति ने बेटी को जबरदस्ती अपने घर रखा हुआ था। वह उसकी शादी अपनी मनमर्जी के लड़के से करवाना चाहता है। नकोदर चौक के पास उक्त महिला ने व्यक्ति व उसकी बेटी को घूमते देखा तो उन्हें पकड़ लिया।
युवती का कहना था कि वह किसी लड़के के साथ शादी करवाना चाहती है और मां मान नहीं रही है। इसकी वजह से वह अपने पिता के पास चली गई थी। एसएचओ सुरिंदर पाल सिंह का कहना है कि लड़की अपने पिता के साथ जाना चाहती थी। इसलिए युवती को पिता के हवाले कर दिया गया है। बेटी को थाने लाया गया तो वह महिला मुलाजिम से लिपटकर रोने लगी।
अंदर की स्लाइड्स में पढ़िए एक पार्षद की करतूत, कैसे एक महिला के साथ उसने की जबर्दस्ती...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.