पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू नेगेटिव होने के बाद भी दो लोगों की मौत, तीन लोगों के सैंपल भेजे

स्वाइन फ्लू नेगेटिव होने के बाद भी दो लोगों की मौत, तीन लोगों के सैंपल भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर । स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की सोमवार रात को मौत हो गई। उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे, लेकिन उनमें स्वाइन फ्लू टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। दोनों मरीज पटेल अस्पताल में दाखिल थे। शाहकोट के गांव बिल्ली बड़ैच का रहने वाला परमजीत (60) और फगवाड़ा के जोगिंदर सिंह (65) दोनों को ही सांस ठीक से नहीं आ रहा था।
शरीर में दर्द थी और खांसी जुकाम भी था। दोनों वेंटीलेटर पर ही थे। इनके अलावा तीन मरीजों परमवीर सिंह राहों नवांशहर, जेपी नगर की रहने वाली अर्जुन बाला और फगवाड़ा के गांव जगपाल पुर के रहने वाले गुरदीप सिंह का सेंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। इनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। सभी मरीज पटेल और सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। अभी तक शहर में 15 स्वाइन फ्लू और संदिग्ध हालत होने के बाद मरीज दाखिल हो चुके हैं। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। जबकि गांव संग जगीर की रहने वाली सुनैना को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है।

जिला एपेडेमोलॉजिस्ट डॉ. सतीश चंद्र सूद ने बताया कि दोनों मरने वाले मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। उनको सांस लेने में तकलीफ थी और वह अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे। अस्पताल में दाखिल और मरने वाले पॉजिटिव मरीजों के संबंध में आने वाले लोंगों की भी जांच की जा रही है। उन्हें दवा भी दी जा रही है। उन पर पूरी नजर रखी जा रही है।