पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Showrooms In Model Town Market On Fire

मॉडल टाउन मार्केट में दो शोरूम में आग लगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. मॉडल टाउन मार्केट स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम वन स्टॉप और यूएस पोलो में मंगलवार आधी रात को आग लग गई। करीब एक करोड़ का नुकसान आंका जा रहा है। आग बुझाने को दमकल विभाग ने आठ गाडिय़ां लगी थी जिन्होंने पांच घंटे का समय लगाया। थाना छह के एसएचओ राजिंदर शर्मा का कहना है कि किसी भी शोरूम के मालिक ने कोई शिकायत नहीं दी। संभावना है - आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी।

मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे दोनों शोरूम में धुआं निकलता देखा गया था। वहां पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। वन स्टॉप शॉप के मालिक कुलवंत सिंह ने कहा कि आग पहले यूएस पोलो शोरूम में लगी बाद उनके शोरूम तक आ गई। सुबह छह बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।