पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वज्र कोर ने बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाया स्पेशल अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वज्र कोर के डिवीजनल कमांडेंट बीएस टाइगर और जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावितों के लिए पांच क्विंटल खाद्य सामग्री भेजी गई है।
जालंधर. जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में वज्र कोर की ओर से छह दिनों से कार्य किया जा रहा है। टीम ने अब तक 4015 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उनकी ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए श्रीनगर में राहत सामग्री भी भेजी गई है। वज्र कोर की इंजीनियरिंग टास्क फोर्स ने स्पेशल अभियान के तहत मेहजोर नगर के अनाथालय से 45 बच्चों, जवाहर नगर के डारुल इलम स्कूल के 25, शेर-ए-कश्मीर के इनडोर स्टेडियम से 150 बच्चों और जवाहर नगर के गुरुद्वारे से 45 सीनियर सिटीजंस को बचाया है। डिवीजनल कमांडेंट बीएस टाइगर और जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड की अध्यक्षता में पंजाब होम गार्ड वालंटियर की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए पांच क्विंटल खाद्य सामग्री भेजी गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अन्य तस्वीरें..