जालंधर. दो फरवरी शाम आठ बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन जालंधर के लिए भी खास होगा। ज्योति नगर के रहने वाले वरुण शर्मा ने बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल 2014 का अवॉर्ड जो जीता है, अपनी फिल्म फुकरे में चूचे के किरदार के लिए।
वरुण केएमवी में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की हेड वीना गुलशन के बेटे हैं। मुंबई से फोन पर वरुण ने बताया कि स्टेज पर पहुंचते ही जैसे ही रोहित शेट्टी और प्रसून जोशी ने अवॉर्ड हाथ में दिया, मैंने कहा - ऊई..भाई ये तो अवॉर्ड ही मिल गया। तो
सलमान खान बोले, अरे भाई तू है? मुझे बड़ा अच्छा लगा तेरा काम। फिर कुछ याद करते हुए सलमान बोले - अरे मैं तो तेरे से पहले मिला हुआ हूं। अच्छा बता कहां मिला ए? वरुण - पंजाब साइड मिला हूं। सलमान - हां चंडीगढ़ के आस-पास ही देखा है। वरुण : लंदन ड्रीम्स के सेट पर मिले थे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...