पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनवांशहर. थाना काठगढ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर 15 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज किया है। मूलरूप से जिला रोपड़ के गांव डियूड और वर्तमान में तहसील नंगल के गांव रायपुर पट्टी में रहने वाले अजीत सिंह ने एसएसपी को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की थी। उसने कहा था कि कुछ समय पहले वह गांव रैलमाजरा के रहने वाले सज्जन सिंह के संपर्क में आया। उसने उसे रैलमाजरा में 102 एकड़ जमीन की खरीद करवाने की बात कही। जमीन का सौदा डेढ़ लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ। इसके बाद वह बार-बार उसे फोन करके उसे जमीन लेने के लिए कहता रहा।
सज्जन सिंह ने अपने घर पर वर्ष 2010 में कुछ लोगों से उसकी मुलाकात करवाई और कहा कि वह उसे हरदेव सिंह, हरमेश सिंह, बूटा, नंता, सेठी, बलराम, बलविंदर कुमार, अवतार सिंह (सभी गांव रैलमाजरा के रहने वाले) की कुल 102 एकड़ जमीन दिलवा देगा। इस जमीन के संबंध में दो बयाने भी लिखे गए और रजिस्ट्री करवाने का कुल समय दो साल तय किया गया। 26 मार्च 2012 को वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तय समय के मुताबिक बलाचौर तहसील कांप्लेक्स में पहुंचा, लेकिन वे लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आए। इसके बाद उसने बलाचौर के तहसीलदार के पास हाजिरी लगवाई और बाद में पटवारी से रिकॉर्ड चैक किया तो उसे पता चला कि उक्त लोगों के नाम पर कोई जमीन नहीं है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सज्जन कुमार ने शेष लोगों के साथ मिलकर जाली बयाना करके उससे 15 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस के अनुसार रैलमाजरा के रहने वाले सज्जन सिंह के खिलाफ थाना काठगढ़ में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.