पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • We've Already Squeezed, And How Much Juice Swipe

हम तो पहले ही निचुड़ चुके, और कितना जूस निकालोगे?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. निगम हाउस की बैठक रद्द कराने को लेकर सारा दिन नगर निगम में कशमकश चलती रही। इस बीच जालंधर के कारोबारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मॉडल टाउन में मेयर सुनील ज्योति को उनके सरकारी आवास पर एक मांग पत्र सौंपा है। हाउस की बैठक में रखे जा रहे प्रस्ताव नंबर 39 को रद्द करने की मांग की है। इसमें नगर निगम की हद में पड़ती दुकानों के लाइसेंस की फीस दो गुना से बढ़ाकर दस फीसदी करने का प्रस्ताव है। मांग पत्र पर लिखा था: नए-नए टैक्स देकर हम पहले ही निचुड़ चुके हैं और कितना जूस निकालोगे...?

एक्शन कमेटी के सदस्य रविंदर धीर ने कहा - पहले प्रापर्टी टैक्स का बोझ डाला निगम ने। अब दुकानों के लाइसेंस की सालाना फीस में बेइंतहा बढ़ोतरी करने की तैयारी है, ये नीति गलत है। गुरशरण सिंह ने लाइसेंस फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की है। ऐसा न करने पर आंदोलन होगा। इस दौरान दविंदर सिंह मनचंदा, सूबा सिंह, हरजीत सिंह लूथरा, राकेश बहल, आरके शर्मा, मंदीप सिंह गुजराल, प्रीतम सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह बेदी, एसएस बग्गा, बलजीत सिंह आहलूवालिया, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह उपस्थित थे। मेयर ने सारी बात सुनी है। विचार करने का भरोसा दिया है। इससे पहले व्यापारी टैक्स संबंधी दूसरी लंबित मांगों पर 27 से विधायकों के घरों के बाहर धरने देने का ऐलान कर चुके हैं।