पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पोट् र्स में टॉप पर रहने वाले 130 स्टूडेंट्स को मिला अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बीसीएम आर्या स्कूल शास्त्री नगर में स्पोट् र्स अवाॅर्ड फंक्शन के दौरान परफाॅर्म करते स्टूडेंट्स।)
लुधियाना। शास्त्री नगर स्थित बीसीएम आर्या मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टूडेंट्स को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड स्टूडेंट्स को स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने पर दिया गया है। कार्यक्रम में सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल के 130 बच्चों को यह अवॉर्ड दिया गया।
जोगिंदर सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स से बच्चे एक्टिव होते हैं ही। इसके साथ ही स्वस्थ समाज का भी निमार्ण होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में बच्चों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। उनके इंट्रेस्ट के हिसाब से ही ट्रेनिंग भी करानी चाहिए। लेकिन कभी मेहनत करने से रोकना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एथलेटिक्स में स्टूडेंट्स ने देश का नाम रोशन किया है, जो बहुत ही गर्व की बात है। इसी के साथ ही खेलों में नाम रोशन करने वाले अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल परमजीत कौर ने कहा कि इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन सिर्फ इसलिए किया गया है कि युवा खिलाड़ी सफलता हासिल करें।
स्कूल मैनेजर कैप्टन वीके स्याल ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों, पेरेंट्स अकर स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड सेरेमनी से न सिर्फ स्पोर्ट्स में बच्चों का इंट्रेस्ट बढ़ेगा, बल्कि स्वस्थ और मजबूत सोसाइटी का भी निर्माण होगा।