पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिलरगंज मार्केट में काम ठप, 21 इंडस्ट्रियलिस्ट्स भूख हड़ताल पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। ई-ट्रिप (ट्रांसपोर्टेशन इनफॉरमेशन विद इन पंजाब) सिस्टम को लेकर शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स शुक्रवार को 7 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने ऐलान किया कि इंडस्ट्री को खत्म करने पर लगी पंजाब सरकार को आने वाले चुनाव में कड़ा सबक सिखाएंगे। साइकिल मार्केट में भूख हड़ताल पर बैठे 21 इंडस्ट्रियलिस्ट्स के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल गोसाईं और कांग्रेस के जिला प्रधान पवन दीवान भी उतर आए हैं।

शुक्रवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद निर्णय लिया गया कि अगर 30 जुलाई तक सीएम व डिप्टी सीएम ने ई-ट्रिप सिस्टम को वापस नहीं लिया तो 1 अगस्त से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
ऑल इंडस्ट्रीज ट्रेड फोरम के नरिंदर भमरा, बादीश जिंदल और राजकुमार सिंगला समेत 21 इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने 7 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान सरकार को चेतावनी दी कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स पर जुल्म बंद किया जाए, नहीं तो इंडस्ट्रियलिस्ट्स सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

प्रदर्शन में पंजाब व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सुनील मेहरा, मोहिंदर अग्रवाल, केके गर्ग, दर्शन डाबर, नरिंदर मिगलानी, सविंदर सिंह, रविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सरवण सिंह सोंध, वरिंदर कपूर, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिंह नवयुग, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह शामिल हुए।

आयरन को ई-ट्रिप फ्री करें
साइकिल इंडस्ट्री पर ई-ट्रिप लागू नहीं है। फिर भी सरकार से गुजारिश है कि आयरन और स्टील इंडस्ट्री को ई-ट्रिप से मुक्त किया जाए। 30 जुलाई को इंडस्ट्रियलिस्ट्स को चंडीगढ़ बुलाया गया है।
मंजीत सिंह खालसा, चेयरमैन, यूसीपीएमए

इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करे सरकार
सरकार को पहले एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करना चाहिए। इसके बाद कारोबारी और इंडस्ट्रियलिस्ट अपने सिस्टम को दुरुस्त कर लेंगे। इसमें समय लगेगा।
मोहिंदर, सेक्रेटरी, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल

ये इंडस्ट्रियलिस्ट्स भूख हड़ताल पर बैठे
फास्टनर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर भमरा, फॉसी के अध्यक्ष बादीश जिंदल, राजकुमार सिंगला, जसविंदर सिंह ठुकराल, मनीष सचदेवा, धर्मपाल सिंगला, गुरजीत सिंह, रमन गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुखराज सिंह, आरएल सिंगला, शामलाल, नवीन गुप्ता, इकबाल सिंह कथूरिया, कुलवंत सिंह, कंवलजीत सिंह, संदीप सचदेवा, किशन कुमार जैन, सुमित जैन, नवजोत शर्मा और अरुण गुप्ता ने भूख हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी है कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स को कमजोर न समझा जाए।

राज्यपाल को देंगे ज्ञापन: दीवान

कांग्रेस के जिला प्रधान पवन दीवान ने कहा कि सरकार लोगों को लूटने में लगी है। ई-ट्रिप जैसा फंदा बनाकर कारोबारियों के गले में डाल दिया गया है, जिससे कारोबारी अपने व्यवसाय का विस्तार ही नहीं कर सकेंगे। इस मसले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से बात करेंगे। प्रदेश के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के एक दल की राज्यपाल से मुलाकात करवाई जाएगी और ज्ञापन दिया जाएगा।

सरकार कर रही मनमानी : गोसाईं

विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल गोसाईं ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। इस मसले पर वे भाजपा हाईकमान से बात करेंगे। सरकार को पहले इंडस्ट्रियलिस्ट्स और कारोबारियों के सुझाव लेने चाहिए, जिससे कोई गलत फैसला न हो सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे कारोबारियों और इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ हैं, जरूरत पड़ी तो वे भी आमरण अनशन पर बैठ सकते हैं।