पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराने और फोटोग्राफी की दुकान की आड़ में करते थे शराब तस्करी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. किराने और फोटोग्राफी की आड़ में अवैध शराब बेचने के आरोप में नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। वे अपनी ऑल्टो में अवैध शराब की 22 पेटियां लेकर जा रहे थे।

आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़े गए। आरोपी सुरजीत कुमार उर्फ जीती और अमित वोहरा जनता नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी ऑल्टो से शहर के बाहर स्थित शराब के ठेकों से शराब लाकर यहां बेच रहे हैं। आरोपी सुरजीत कुमार की ढंडारी खुर्द में किराने की दुकान है और आरोपी अमित की फोटोग्राफरी की दुकान है। दोनों ही अपनी दुकान में पिछले काफी समय से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहे थे।