पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 Shopkeeper Will Close Their Shops Today As Protest

आज 400 दुकानदार रखेंगे दुकानें बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. फिरोजपुर रोड सर्विस लेन व डिवाइडिंग रोड पर पुलिस व निगम ने अवैध पार्किंग के खिलाफ मुहिम तो जोर शोर से छेड़ दी, लेकिन यहां पर आते छोटे-छोटे दुकानदार व ग्राहक वाहन कहां खड़े करें, यह सवाल बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। पुलिस व निगम की कार्रवाई से इस सड़क पर आते 400 के करीब ऐसे दुकानदार हैं, जिनकी मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। इनमें अधिकतर दुकानदार ऐसे हैं, जो पिछले २० सालों से दुकान के बाहर वाहन खड़े करते आ रहे हैं। अब ये दुकानदार अपनी इस फरियाद को लेकर मंगलवार को आरती चौक पर दुकानें बंद कर धरना देंगे।


एक घंटे रोड जाम किया
लुधियाना त्न निगम की ओर से सर्विस लेन पर नाजायज कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरती चौक स्थित पप्पी पकौड़े वाले की दुकान पर पड़े जनरेटर को निगम की ओर से उठाने की बजाए उसे तोडऩे की कार्रवाई की गई। जिससे गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर रोड जाम कर दिया। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने गुलमोहर होटल से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद आगे बढ़ते हुए कैनरा बैंक, पीएनबी बैंक, भारत नगर चौंक, पोस्ट आफिस, भाई वाला चौक से अवैध कब्जे हटाते हुए फिरोजपुर रोड पर कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान कुल 22 टू व्हीलर उठाए।