पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. जीटी रोड गोबिंदगढ़ पुल के पास बैंक से 60 हजार निकालकर बाहर आया एक युवक नौसरबाजों की ठगी का शिकार हो गया। नौसरबाजों ने उसे 60 हजार के बदले 1 लाख रुपये के बड़े नोट देने का झांसा देकर कागजों की गड्डी थमा दी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने विश्राम कुमार की शिकायत पर नौसरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विश्राम ने बताया कि वह बैंक से 60 हजार रुपये निकलवा कर वापस अपने घर जा रहा था।
बैंक के बाहर वह पैसे गिन रहा था, इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उससे बातें करने लगे। नौसरबाजों ने उसे बताया कि उनके पास बड़े नोट हैं और उन्हें छोटे नोट चाहिए। लेकिन उनके पास एक लाख के नए नोट हैं। उन्होंने बातों में फंसाकर उससे 60 हजार के बदले एक लाख देने की पेशकश की और उसे रूमाल में बंधे हुए नई नोटों की दो गड्डी भी दिखा दी। नौसरबाजों के जाने के बाद जब उसने नोट गिनना शुरू किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों गड्डियों के ऊपर नीचे ही 500-500 के नोट थे और बीच में सिर्फ कागज भरे हुए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.