पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 Year Old Killed His Wife In Rage In Ludhiana

70 साल के बूढ़े ने घरेलू विवाद में खोया पारा, पत्नी को गला घोंटकर मारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. कोचर मार्केट में घरेलू विवाद के चलते एक 70 साल के एक बूढ़े व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही फोन कर अपने बेटी और अन्य रिश्तेदारों को वारदात की जानकारी दी और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 5 के प्रभारी निर्मल सिंह और कोचर मार्केट के चौकी के प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। मरने वाली महिला शांति देवी (68)थी। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों के बयान पर आरोपी बिल्ला राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चौकी प्रभारी के अनुसार शांति देवी और उनके पति बिल्ला कोचर मार्केट में एक किराए के मकान में रहते हैं। पति एक ढाबे में दिहाड़ी पर काम करता थे, जबकि शांति देवी एक निजी कांप्लेक्स में सफाई सेवक का काम करती थी।