मोबाइल चुराने वाले पड़ोसी पर कराया पर्चा
लुधियाना|मोबाइल चोरीकरने के आरोप में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कबीर नगर की रहने वाली बबीता प|ी दर्शन लाल के बयान पर उसके पड़ोस में रहने वाले गुरजीत सिंह को नामजद किया है। पुलिस को बबीता ने बताया कि उसका छोटा बेटा विनोद कुमार शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। झगड़े के दौरान ही उसके बेटे के हाथ में चोट लग गई। उसका पड़ोसी बेटे के हाथ पर पट्टी करने के लिए आया और इसी दौरान उसके घर से बेटे का मोबाइल चुरा कर ले गया। जब आरोपी से इस बारे में पूछताछ की गई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। हेडकांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।