श्री ओरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
लुधियाना|मॉडल टाउनस्थित गुरुनानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर गुरबीर सिंह मेमोरियल प्रोफेशनल चैंपियनशिप-2016 का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज एक्टिविटी में स्टूडेंट्स को अपनी मैनेजिरियल स्किल्स का प्रदर्शन करना था। इसमें बिजनेस प्लान कंपीटिशन, सक्सेसिव हर्डल रेस और एलोक्यूऐंस जैसे कंपीटिशन करवाया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के इलाकों से आए 13 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इंस्टीट्यूट के जनरल सेक्रेटरी स्व. गुरबीर सिंह सरना की याद में करवाए गए इवेंट में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर परनीत सिंह मिन्हास ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इंस्टीट्यूट की डिप्टी डायरेक्ट डॉ. संध्या मेहता ने कंपीटिशन के बारे में स्टूडेंट्स से बातचीत की। जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह ने विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया।
पीएम के मेक इन इंडिया पर आधारित इस कंपीटिशन को करवाया गया था। इसमें अमित रियात, अमित गुप्ता और आशीष मल्होत्रा ने जज की भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स को एंटरप्रिन्योर ऑफ इयर का खिताब दिया गया। गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की स्मृति गांडा, रश्मि, शिवानी भसीन, शिवानी गौर ने पहला स्थान हासिल किया।