10 किलो चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
लुधियाना | ट्रेनसे चूरा पोस्त की तस्करी करने के लिए जा रहे दो तस्कर को जीआरपी की सीआईए स्टॉफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डेहलों के रहने वाले रमनदीप सिंह उर्फ विक्की और हरपाल सिंह लाडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत स्टेशन पर गश्त पर थे। इसी दौरान उक्त आरोपी को बैग लेकर आते देख शक पर चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस ने चूरापोस्त बरामद किया।