जाली दस्तावेज पर की 5.50 लाख की धोखाधड़ी
लुधियाना|जाली दस्तावेजोंपर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने हीरो नगर स्थित स्टेट बैंक आॅफ इडिया के ब्रांच मैनेजर मोहन लाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी अवधेश सिंह और विवेक सिंह है। पुलिस को शिकायत में ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उक्त लोगों ने साजिश कर हीरो साइकिल लिमिटेड के इंप्लाइज के गैजटी फंड खाते में दो अलग-अलग फर्जी चेक लगा कर कैश करवा लिए। जब जांच की तो पता चला कि दोनों चैक ही फर्जी है।