पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मॉडल ग्राम में पहले किया इंतजार, बुटीक से बाहर निकलते ही लड़की से झपटमारी करके छीना पर्स

मॉडल ग्राम में पहले किया इंतजार, बुटीक से बाहर निकलते ही लड़की से झपटमारी करके छीना पर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्स में पांच हजार रुपए, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज थे

क्राइमरिपोर्टर| लुधियाना

मॉडलग्राम इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहले तो सड़क पर खड़े होकर लड़की का इंतजार करते रहे। फिर जैसे ही लड़की बुटीक से निकली तभी आरोपी उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। लड़की ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपए, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज थे। लड़की ने तुरंत इसकी जानकारी अपने घरवालों और पुलिस को दी। चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मॉडल ग्राम के रहने वाले गुरमोहन सिंह की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में गुरमोहन सिंह ने बताया कि मेरी पुत्रवधू का घर के पास ही बुटीक है। वह दोपहर को ढाई बजे के करीब बुटीक पर गई थी। बुटीक का काम निपटाने के बाद वे पैदल ही घर जा रही थीं। रास्ते में ही पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपटमारी करके उसका पर्स छीन लिया। लड़की के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर ने लुटेरों का पीछा किया। लेकिन वे लाइनों के साथ साथ होकर मौके से भाग निकले। गुरमोहन सिंह ने बताया कि बुटीक के पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की वारदात कैद हो चुकी है। जिसमें दिखाई देता है कि लुटेरे काफी समय से लड़की का पर्स छीनने की फिराक में थे। जब लड़की बुटीक के अंदर थी, तो वे थोड़ी दूरी पर एक घर के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे। जैसे ही वे बाहर निकले तो लुटेरों ने पहले एक गली में चक्कर लगाया और बाद में तेजी से आकर झपटमारी करके उसका पर्स छीनकर फरार हो गए।

नकदी लेकर बाकी सामान रास्ते में ही छोड़ भाग निकले लुटेरे

गुरमोहनसिंह ने बताया कि लुटेरे झपटमारी करने के बाद मॉडल ग्राम स्टेशन की तरफ भाग निकले। उन्होंने पांच हजार रुपए नकदी निकालने के बाद बाकी का सामान पर्स समेत जगराओं पुल से नीचे फेंक दिया। पर्स नीचे खड़े एक युवक के सिर में लुटेरे नकदी निकालने के बाद सारा सामान जगराओं पुल से नीचे फेंककर भाग निकले। वहां पर खड़े एक युवक के सिर में लगा। युवक ने उसमें से एक एक कार्ड निकाल कर फोन किया। जिससे उन्हें बाकी का सामान मिल गया।

खबरें और भी हैं...