पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दो सड़क हादसों में दो जख्मी, कार और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामले दर्ज

दो सड़क हादसों में दो जख्मी, कार और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामले दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |दो अलग-अलगसड़क हादसों में एक लड़की समेत दो लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिमलापुरी की रहने वाली निशा रानी के बयान पर पुलिस ने चंडीगढ़ के रहने वाले वरण छावड़ा को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में निशा ने बताया कि वह अपनी सहेली परमजीत कौर के साथ एक्टिवा पर जा रही थी कि फ्लावर चौक के निकट उक्त कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह दोनों गिर गई। कार ड्राइवर से पहले समझौते की बात चल रही थी। बाद में कार ड्राइवर ने समझौता करने से मना कर दिया। दूसरे मामले में पुलिस ने गांख खोखरा के रहने वाले परमिंदर सिंह के बयान पर गांव गिल के रहने वाले गुरमांगट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...