दुगरी इलाके में कारोबारी के घर के ताले तोड़ कर कैश और गहने चोरी
लुधियाना | दुगरीइलाके में चाेरों ने साइकिल पाट्र्स कारोबारी घर के ताले तोड़ कर लाखों के गहने, नकदी इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ हरिद्वार गया हुआ था। वापस आने पर वारदात का पता चला तो पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। थाना दुगरी पुलिस ने जगोता साइकिल पाट्स्र कंपनी के मालिक अनिल जगोता के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस को अनिल ने बताया कि कुछ ही दिन उसकी बहन की डेथ हो गई थी। उसी सिलसिले मे वह परिवार के साथ हरिद्वार गया था। वापस आया तो देखा कि घर में कमरों अलमारियों के ताले टूटे थे। सारा सामान बिखरा था। घर में पड़ी करीब डेढ़ लाख की नकदी, 5 लाख के सोने के जेवर इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि आसपास के घरों से सीसीटीवी फुटेज मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।