पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • घरेलू झगड़े के चलते सुसाइड नोट लिख कर निगली जहरीली चीज, हालत गंभीर

घरेलू झगड़े के चलते सुसाइड नोट लिख कर निगली जहरीली चीज, हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तीजोधेवाल इलाके में एक प्राॅपर्टी डीलर ने घरेलू झगड़े के चलते सुसाइड नोट लिखकर जहरीली चीज निगल ली। घरवालों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया। प्रापर्टी डीलर की पहचान बस्ती जोधेवाल के रहने वाले करन कुमार के रूप में हुई है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

करन कुमार के परिवार वालों ने बताया कि करन का अपनी प|ी से पिछले कई सालों से घरेलू झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते पिछले तीन सालों से दोनों में तलाक के लिए कोर्ट केस चल रहा है।

वीरवार को करन की प|ी ने उसके खिलाफ तंग परेशान करने का आरोप लगाकर थाना सलेम टाबरी में शिकायत दी थी। घरवालों का आरोप है कि इसी बात के कारण करन काफी परेशान था। जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच अफसर ने बताया कि करन के घरवालों के बयान ले लिए हैं।

खबरें और भी हैं...