आईजी के निर्देशों पर पुलिस ने चलाई चैकिंग मुहिम, लवारिस मिले दो वाहन
जगराओं|आईजी जालंधरजोन के निर्देशों पर पुलिस जिला लुधियाना देहात में हाई अलर्ट जारी कर जबरदस्त चैकिंग मुहिम चलाई गई। जिसके तहत डीएसपी हरिंद्रपाल सिंह परमार, थाना सिटी के प्रभारी जसबिंद्र सिंह, अड्डा रायकोट पुलिस चौकी के प्रभारी हरमेश कुमार, बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी सैयद शकील सहित भारी तदाद में पुलिस कर्मचारियों ने शहर के बस स्टैंड के नकादीक स्कूटर, मोटरसाइकिल कार पार्किंग में चैकिंग की। बस स्टैंड में कुछ सवारियों का सामान चैक किया और बसों के अंदर जाकर चैकिंग की। इस मौके बस स्टैंड के नकादीक पार्किंग में जांच टीम को एक मोटरसाइकिल मिला जो कि पिछले तीन महीने से वहां पर खडा था। उस मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच रवाई गई तो मोटरसाइकिल पर लगा हुआ नंबर किसी स्कूटर का पाया गया। उसके बाद इसकी और गहराई से जांच शुरू की गई। इसके अलावा कुछ अन्य व्हीकल भी बरामद हुए जिनकी पुलिस ने जांच शुरु करवाई। इस समय डीएसपी परमार ने कहा कि यह रुटीन चैकिंग थी जो कि आगे भी जारी रहेगी।