भाषण प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की मनप्रीत पहले स्थान पर रहीं
लुधियाना | मॉडलटाउन स्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी (जीएनआईएमटी) गुजरखां कैंपस में एनजीओ सीनियर्स मंत्रा सीनियर सिटीजन के सहयोग से इंटर कॉलेज डेक्लामेशन कंटेस्ट का आयोजन किया गया। सीनियर्स सिटीजन के लिए अच्छे समाज के निर्माण में युवाओं के रोल विषय पर ये कंपीटिशन रखा गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों के 15 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सत्या पाल करकरा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। जीएनआईएमटी की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संध्या मेहता ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में युवाओं का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन पैसे नहीं चाहते बस बच्चों का प्यार और समय चाहते हैं। एनजीओ के प्रेसिडेंट सतिंदर महाजन ने एनजीओ द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की मनप्रीत ने पहला स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की राहत ने दूसरा और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की कनिका चौधरी ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर एक्जीक्यूटिव सदस्य राजा नरिंदर सिंह, अशोक पाहवा, विनोद महाजन, जीएल अरोड़ा, सुरिंदर सिंह, आरएल मिगलानी, डॉ. अशोक कालरा, जगदीश जिंदल, वीपी धवन, रमेश खन्ना, राधिका जेटवालनी और अन्य मौजूद थे।