शहर में अलग-अलग जगह 3 लोगों ने की खुदकुशी
{15 साल के लड़के ने घरेलू परेशानी के चलते, जमींदार परिवार की महिला ने शकी हालत में और मानसिक परेशान युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड
क्राइमरिपोर्टर|लुधियाना
शहरमें अलग-अलग जगह तीन लोगों द्वारा खुदकुशी करने के मामले सामने आए हैं। मौत को गले लगाने वालों में एक 15 साल का लड़का, दूसरी जमींदार परिवार की महिला और तीसरा बैंड में काम करने वाला व्यक्ति है।
पहले मामले में सुभाष नगर के वाले 15 साल के राजू ने मंगलवार शाम फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। राजू कृष्णा कालोनी राहों रोड पर स्थित करियाना दुकान में नौकरी करता था। उसने गोदाम में जाकर फंदा लगा लिया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल की मार्चरी में रखवा दी है। बुधवार उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस को दिए बयान में करियाना दुकान के मालिक सुभाष ने बताया कि राजू घरेलू परेशानी की वजह से अपसेट रहता था। मंगलवार शाम को वह सामान लेने गोदाम में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। दुकान पर काम करने वाला दूसरा लड़का राजू को बुलाने गोदाम में गया तो देखा कि वह रस्सी का फंदा बना कर पंखे की हुक से लटक रहा था।
दूसरे मामले में गांव जसपाल बांगर की रहने वाली रमनदीप कौर ने शकी हालत में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने रमनदीप के पति नरिंदर के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई कर लाश पोस्टमार्टम करवा घरवालों के हवाले कर दी है। पुलिस के अनुसार रमनदीप की शादी सात साल पहले नरिंदर से हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा है। मंगलवार दोपहर नरिंदर खेत पर गया था। पीछे से रमनदीप अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बना कर पंखे से लटक गई। घटना का पता उस समय चला जब नरिंदर खेत से वापस घर आया। कई बार आवाज लगाने पर भी रमनदीप के बाहर आने पर नरिंदर कमरे में गया तो देखा कि रमनदीप पंखे से लटक रही थी।
तीसरे मामले में ग्यासपुरा के रहने वाले विकास ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा कर सुसाइड कर ली। थाना डाबा पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोरचरी में रखवा दी है, जहां बुधवार उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार विकास बैंड बजाने का काम करता था। वह काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था। मंगलवार रात करीब 9 बजे उसकी प|ी रेणू कोई सामान लेने बाजार गई , कुछ देर बाद वापस घर पहुंची तो देखा कि पंखे से लटक रहा था।