राहों रोड पर मोटरसाइकिल बेकाबू होने से हुआ सड़क हादसा, एक की मौत
लुधियाना|राहों रोडपर मोटरसाइकिल बेकाबू होने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जब कि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा युवक जख्मी हो गया। पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले की पहचान राजवंत जख्मी की पहचान जतिंदर सिंह के रूप में की गई है। एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार जख्मी ने बताया कि वह घंटाघर से सामान खरीद कर वापस जा रहे थे कि राहों रोड पर एक बस डाइवर ने उन्हें साइड मार दी। जिस कारण मोटरसाइकिल बेकाबू हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।