बस के शीशे तोड़ ड्राइवर को पीटा, नामालूम पर पर्चा
पीआरटीसी बस के ड्राइवर को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और बस के शीशे तोड़ दिए। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने बस ड्राइवर गांव झाड़ीवाल फरीदकोट के रहने वाले गुरचरण सिंह की शिकायत पर नामालूम आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पीआरटीसी लुधियाना डिपू में ड्राइवर की नौकरी करता है। 8 फरवरी शाम को वह कंडक्टर अवतार सिंह के साथ बस में जालंधर बाईपास चौक पहुंचा तो फिलौर की ओर से एक कार आकर बस के आगे खड़ी हो गई। जिसमें से 4-5 लोगों ने उतर कर बेसबाल और डंडों से वार कर बस के शीशे तोड़ दिए। उसने रोकने की की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।