पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ट्रक ड्राइवर ने साथियों सहित मां बेटे को पीटा, पांच तोले सोने की चेन छीनी

ट्रक ड्राइवर ने साथियों सहित मां-बेटे को पीटा, पांच तोले सोने की चेन छीनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |मंगलवार कोरेलवे फाटक पर खड़ी कार के आगे एक ट्रक खड़ा हो गया। कार ड्राइवर ने ट्रक लाइन में लगाने के लिए कहा तो ट्रक ड्राइवर ने दो साथियों के साथ मिलकर कार में बैठे मां-बेटे से मारपीट शुरू कर दी और पांच तोले सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। वहीं थाना डेहलों पुलिस ने गांव नारंग कलां की रहने वाली गुरप्रीत कौर की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर प्रभजोत सिंह, मनप्रीत सिंह और उनके एक नामालूम साथी पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि 8 फरवरी सुबह 11 बजे वह अपने बेटे मनवीर सिंह के साथ कार में डेहलों से नारंगवाल कलां की ओर जा रही थी। किला रायपुर में रेलवे फाटक बंद होने के कारण वे रुक गए। इसी बीच पीछे से आरोपी ने अपना ट्रक उनकी कार के आगे खड़ा कर दिया। उसने ड्राइवर को ट्रक लाइन में लगाने के लिए कहा तो वह गालियां निकालने लगा। एतराज जताने पर प्रभजोत ने ट्रक से पेचकस निकाल कर उस पर वार कर दिया। उसका बेटे मनवीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो प्रभजोत और उसके साथी मनवीर को पीटने लगे। इसी बीच वहां लोग इकट्ठे होने लगे जिसे देख कर आरोपी मनवीर के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...