मोबाइल शॉप के ताले तोड़ चुराई 22 हजार की नकदी
लुधियाना|मोहर सिंहनगर में सोमवार रात चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर उखाड़ कर 22 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। वारदात का पता उस समय चला जब मंगलवार तड़के किसी ने शटर खुला देख मालिक को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक गुरमेश सिंह ने बताया कि उसकी राजन मोबाइल नाम से दुकान है, सोमवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गया था। घर जाते समय रिपेयर होने वाले मोबाइल वह अपने साथ ले गया था, जबकि नकदी दुकान में ही पड़ी थी। मंगलवार तड़के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे उसके पड़ोसी ने शटर खुला देख उसे फोन पर सूचना दी। दुकान पर पहुंच कर देखा तो नकदी गायब थी।