भतीजी का शगुन लेकर गए व्यक्ति के घर से चोरों ने उड़ाई 57 हजार की नकदी
कोल्ड ड्रिंक विक्रेता को लूटने आए दो लोग काबू
दुकान से उधार लेकर दोबारा लाया कपड़े
एक्टिवा पर ही लाद कर ले गए सिलेंडर
भतीजीका शगुन लेकर अमृतसर गए व्यक्ति के घर चार चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर में पड़ी 57 हजार रुपए की नकदी, एक महीना पहले खरीदी नई एक्टिवा, सबके नए कपड़े, दो सिलेंडर और बाकी सामान चुरा कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह लगा जब मकान मालिक अमृतसर से वापस आया। चारों आरोपियों के चेहरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकाॅर्ड हो गए हैं। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने कर्मसर काॅलोनी गली नंबर-5 में रहने वाले सूरज कुमार की शिकायत पर नामालूम आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। 30 जनवरी को उसकी भतीजी की शादी थी। 29 जनवरी शाम को वह परिवार समेत शगुन लेकर अमृतसर गया था। 30 जनवरी तड़के पांच बजे वापस घर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में पड़ी नकदी, शादी के लिए बनवाए कपड़े, सिलेंडर और उसकी प|ी का एक्टिवा गायब था।
लुधियाना/मुल्लांपुर दाखा | गतदेर सायं नई अनाज मंडी में स्थित एक कोल्ड ड्रिंक विक्रेता को लूटने आए दो व्यक्तियों को लोगों ने काबू कर पुलिस हवाले कर दिए। लोगों ने बताया कि पकड़े आरोपियों के पास एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। पकड़े आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम सर्वजीत सिंह दविंदर सिंह निवासी खंडूर थाना जोधां बताया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई करने में जुटी थी। मामले की जानकारी देते हुए कोल्ड ड्रिंक विक्रेता राज कुमार उर्फ काला ने बताया कि दो नौजवान उसकी दुकान पर आए और उससे 20 रुपए का भुजिया मांगा तो देने के बाद इनमें से एक नौजवान ने उसे 10 रुपए दिए। जब उसने 10 रुपए की मांग की तो उन दोनों ने उसकी आंखों में मिर्ची फेंक दी और उसकी जेब से करीब 10 हजार रुपए की नकदी निकाल कर भागने लगा। तभी उसने उन दोनों में से एक को पकड़ लिया। जब उसने शोर मचाया तो शोर सुनकर लाेगों ने दोनों को एक प्लाट के पास काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस दौरान दुकानदार जख्मी भी हो गया।
सूरज काफी समय से भतीजी की शादी की तैयारी कर रहा था। थोड़े-थोड़े कर उसने 57 हजार रुपए जोड़े थे और पूरे परिवार के नए कपड़े बनवाए थे। एक महीना पहले ही उसने प|ी को एक्टिवा लेकर दिया था, लेकिन चोर सबकुछ उठा कर ले गए। शगुन देने के बाद 30 जनवरी को वह वापस घर पहुंचा, उसी दिन भतीजी की शादी थी। जिस कारण उसने उधार रुपए लेकर दोबारा सबके लिए कपड़े खरीदे।
सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे दो चोर काफी देर इलाके में घूमते रहे। जब उन्हें यकीन हो गया कि सब सो रहे हैं तो वे वापस चले गए, करीब तीन बजे एक-एक कर चार आरोपी वापस आए और ताला तोड़ अंदर घुस गए। सामान इक्ट्ठा करने के बाद दो चोरों ने एक्टिवा बाहर निकाली और उस पर दो सिलेंडर लाद कर ले गए। दोनों चोर घर से निकले और सामान लेकर पैदल ही वहां से चले गए।
कर्मसर काॅलोनी गली नंबर-5 में घर में चोरी करने आए चोरों की सीसीटीवी फुटेज।