पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने की कोशिश में 10 लोग नामजद

जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने की कोशिश में 10 लोग नामजद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|जमीन परकब्जे की कोशिश करने वाले आरोपियों पर थाना लाडोवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव खेहरा बेट के रहने वाले केहर सिंह उसकी प|ी लक्ष्मी बाई चार बेटों हरबंस सिंह, कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरबंस की प|ी कुलदीप कौर, मक्खन सिंह, उसके बेटे दपिंदर सिंह और गुलजार सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों पर गांव खेहरा बेट की रहने वाली हरबंस कौर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में हरबंस कौर ने बताया कि 7 फरवरी को वह अपने खेतों पर चक्कर लगाने गई तो देखा कि आरोपी उसकी जमीन पर ट्रैक्टर चला कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...