ओवर स्पीड वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, नामालूम आरोपी पर पर्चा दर्ज
लुधियाना|ओवर स्पीडवाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं जख्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना डेहलों पुलिस ने लाश की पहचान करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। जिस कारण लाश 72 घंटे के लिए सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दी है। पुलिस ने गांव दले के रहने वाले जोरा सिंह की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जोरा सिंह ने बताया कि 8 फरवरी दोपहर को वह अपनी दुकान के बाहर बैठा था। अचानक उसने देखा कि कैंड की ओर से सड़क किनारे पैदल रहे व्यक्ति को ओवर स्पीड वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।