थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने 156 बोतल शराब समेत दो स्मगलर किए गिरफ्तार
लुधियाना|थाना फोकलप्वाइंट पुलिस ने 156 बोतल इल्लीगल शराब समेत दो स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दुर्गा कालोनी के रहने वाले शिव वालिया और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार 8 फरवरी रात फेज-6 में गश्त दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी दूसरे शहरों से शराब लाकर लुधियाना में बेचते हैं। वह मारुति कार में शराब की खेप लेकर लुधियाना की ओर रहे हैं। जिस पर गणपति चौक में नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को शराब समेत गिरफ्तार कर लिया।